एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों पर किया झण्डा वंदन

 एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों पर किया झण्डा वंदन

कोलारस-राष्टीय पर्व 15 अगस्त के पावन पर्व पर शनिवार की सुबह 7:30 बजे अनलॉक डाउन का पालन करते हुये विभाग प्रमुखों द्वारा सीमित स्टाप के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया। कोलारस के सभी कार्यालयों पर विभाग प्रमुखों द्वारा झण्डा वंदन किया गया। जिसमें अनुविभागीय कार्यालय राजस्व पर एसडीएम मनोज गरवाल द्वारा झण्डा वंदन किया गया, अनुविभागीय कार्यालय पुलिस पर एसडीओपी अमरनाथ वर्मा द्वारा झण्डा वंदन किया गया, कोलारस पुलिस थाने पर नवांतुक थाना प्रभारी संजय मिश्रा द्वारा झण्डा वंदन किया गया। इसी क्रम में कोलारस तहसील पर तहसीलदार अखिलेश शर्मा द्वारा झण्डा वंदन किया गया। आजाद भारत के इतिहास में जब से विधानसभा मुख्यालय कोलारस में राष्ट्रीय पर्व मनाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाने की परम्परा प्रारम्भ हुई है। तक से 2020 में स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना महामारी के चलते पहला मौका आया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्थान पर लोगो ने अपने ही कार्यालयों तथा घर पर रहकर राष्टीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म