जिलाधीश अक्षय कुमार ने 11 जिला पंचायत सीईओ, डिप्टी कलेक्टर, एस.डी.एम. के बीच किया कार्य विभाजन
हरीश भार्गव - रोहित वैष्णव शिवपुरी - जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह द्वारा पदभार सम्भालने के एक सप्ताह के अंदर डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम के बीच कार्य विभाजन, स्थानांत्रण के आदेश जारी किये। पूर्व में करैरा एस.डी.एम. का स्थानांत्रण सबसे पहले किया गया। उसके बाद शनिवार को पुन: नई सूची जारी कर जिला पंचायत सीईओ, डिप्टी कलेक्टर एवं एस.डी.एम. के बीच कार्य विभाजन, स्थानांत्रण की सूची जारी कर संबंधित अधिकारियों को शनिवार को पत्र जारी कर पदभार के साथ नये कार्य संभालने के आदेश जारी किये गये। जिसमें जिला पंचायत सीईओ एसपी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर आरएल बालौदिया, डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल, डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कृतिका भीमाबद के अलावा कोलारस एवं अन्य एस.डी.एम. को मिलाकर शनिवार को 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिलाकर डिप्टी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एस.डी.एम. के बीच कार्य विभाजन की सूची नवांतुक जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह द्वारा जारी की गई।