नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल
गुना - न्यायालय गुना में नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी मनोज सहरिया पुत्र रघुवीर सहरिया को गिरफ्तार कर पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मीडिया सेल प्रभारी डॉली गुप्ता ने बताया कि फरियादिया ने रिपोर्ट लेख करायी कि करीब 5 माह पहले होली के बाद वाले शुक्रवार को मैं रात के करीब 9 बजे अपनी सहेली गंगा के घर से टी.व्ही. देखकर वापिस अपने घर जा रही थी तो रास्ते में मुझे मेरे गांव में रहने वाला मनोज खैरूआ मिल गया तथा मेरा मुंह बंद करके मुझे पास में ही पानी की टंकी के पास ले गया तथा दुपट्टे से मेरा मुंह बंद करके मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया उसके बाद उसने मुझसे बोला अगर तुमने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से खत्म कर दूंगा फिर मैं अपने घर चली गई एवं मैंने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया करीब 1 माह बाद वैशाख के महीने में रात करीब 8 बजे मैं तुलसीराम की किराने की दुकान पर जा रही थी मनोज खैरूआ मुझे रास्तेे में मिल गया मुझे डरा धमका कर दुकान से थोड़ी दूरी पर स्थित अपने कमरे मे ले गया तथा मुझे धमकी दी की अगर चिल्लाई या इस बारे में किसी को कुछ बताया तो तुम्हे जान से खत्म कर दूंगा फिर मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया उक्त रिपोर्ट पर से थाना म्याना द्वारा अपराध क्रमांक 236/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।