विहिप ने मनाया अखंड भारत का संकल्प दिवस
जयकुमार झा कोलारस - रन्नौद - रन्नौद मै विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस व अखंड भारत संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू और हिन्दुत्व की बात करने वाले का सम्मान इस सनातन धर्म में सर्वदा- सर्वदा रहेगा। इस विचारधारा को रखने वाला व्यक्ति हमारे संगठन के लिए एक सच्चा देशभक्त है और देशभक्त हमेशा अमर एवं हमेशा स्मरणीय रहता है। रन्नौद नगर के गायत्री मंदिर के सामने संगठन का स्थापना दिवस व अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। जिसमें विहिप के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह जाट ने कहा कि देश के जिस जिस हिस्से से जब-जब हिदू घटा है। तब-तब वह हिस्सा देश से कटा है। उन्होंने अफगानिस्तान, तिब्बत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि अनेक देशों का उदाहरण देते हुए कहा अब हमारा देश अखंड भारत के रूप में है। और हम संकल्प करते हैं एक दिन भारत के सभी हिस्से एक होकर अखंड भारत का सपना साकार करेंगे। उन्होंने अखंड भारत का संकल्प दिलाते हुए प्रतिज्ञा कराई कि हम सब देश समाज और धर्म के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर प्रखंड मंत्री लोकेश सोनी,मिडिया प्रभारी नितिन जाट ,गोवर्धन कुशवाहा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।।
Tags
रन्नौद
