कोलारस-कोलारस के 2 सदस्यों के साथ जिले में निकले कुल 21 कोरोना संक्रमित। कोलारस के रामजी के बडे मंदिर मार्ग के रास्ते में निवास करने वाले सेठ परिवार के सदस्य जोकि एप्रोच रोड़ पर जैन खाद्य एवं दवा की दुकान संचालित करते है। करीब 42 वर्षीय जैन दम्पत्ति रक्षावंधन के त्यौहार पर शिवपुरी स्थित अपनी ससुराल गये हुये थे। जहां ससुराल पक्ष के लोग कोरोना बीमारी के चलते कोरोन्टाईन है। उनके सम्पर्क में आने से जैन दम्पत्ति कोरोना संक्रमित शनिवार को प्राप्त कोरोना रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले सेठ परिवार में करीब 2 दर्जन परिवार के सदस्य एक ही बाड़े में निवास करते है। जैन दम्पत्ति के कोरोना संक्रमित निकलने से परिवार के शेष सदस्यों की कोरोना जांच होना अनिवार्य हो गया है। परिवार के शेष सदस्यों के ऊपर कोरोना का खतरा नजर आ रहा है। सेठ परिवार के शेष सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक परिवार के सदस्यों को अलग-अलग घर पर ही कोरोन्टाईन रहना पढेगा। शुक्रवार को कोलारस के ही राजपूत सैनिक परिवार के 2 सदस्यों के बाद शेष चार सदस्यों को कोरोना संक्रमित निकलने के कारण सेठ परिवार के शेष सदस्यों की जांच रिपोर्ट आने तक परिवार, रिस्तेदार, पड़ोसियों को साबधानी के साथ रहने की आवश्यकता है। इसी के साथ शिवपुरी जिले में शनिवार को कुल 21 कोरोना संक्रमित निकले जिनकी जानकारी इस प्रकार पुरानी शिवपुरी के 4, कोलारस के 2, धर्मशाला रोड 2, बसंत बिहार 1, विवेकानंद कॉलोनी 1, जवाहर कॉलोनी 1, नवाब साहब रोड 1, मधुबन नगर 1, घोसीपुरा 1, तारकेश्वरी कॉलोनी 2, 1 मंगल कॉलोनी 1, खनियाधाना 1, आईटीआई के पास 1, बामौर डामरोंन 1, खोदा 1 आदि ।
कोलारस में जैन दम्पत्ति के साथ शनिवार को निकले 21 कोरोना संक्रमित
Tags
Kolaras

