ग्राम अमारा में 15 वर्षिय युवती ने खाया जहर, मौत

ग्राम अमारा में 15 वर्षिय युवती ने खाया जहर, मौत 


कोलारस - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम अमारा में मिली जानकारी के अनुसार युवती घर पर अकेली थी अज्ञात कराण के चलते अपने ही घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तत्काल परिजन युवती को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रिंकी पुत्री भरोसा जाटव उम्र 15 वर्ष निवासी अमारा थाना इंदार बीते रोज अपने घर पर अकेली थी। जहां किशोरी ने अज्ञात कारणो के चलते जहर खा लिया। परिजन को जब इसकी सूचना मिली तो परिजनो ने किशोरी को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म