ग्राम बरोदिया में एक महिला सहित दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

ग्राम बरोदिया में एक महिला सहित दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

कोलारस - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदिया में गुरूवार को एक महिला सहित दो बच्चों के तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तालाब में चारा काटने कई महिला के साथ दो बच्चे भी साथ गये। जोकि तालाब के घाट पर खेलने लगे जहां बच्चों का पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरे बच्चों को बचाने के लिये तालाव में गई महिला भी डूब गई जिससे महिला सहित दोनो बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला बच्चों की दादी बताई जा रही है। वह अपने नातियों के साथ तालाब के पास चारा काटने गई हुई थी। महिला बलिया बाई जाटव आयु 50 साल नाती रोहित जाटव आयु 7 साल एवं राज जाटव आयु 5 साल बताया गया है। ग्राम बरोदिया में बने तालाब में डूबने से दोनों भाइयों की मौत दादी ने दोनों भाइयो को डूबते देख बचाने का किया प्रयास तो दादी भी तालाब में डूब गई और उसकी भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनो को बदरबास अस्पताल लाते समय तीनो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।मासूम बच्चों को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए उनकी दादी बलिया बाई ने तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन पानी गहरा होने से तीनों की डूबने से मौत हो गई। तालाब में तीनों को डूबता देख एक 5 वर्षीय बच्ची ने गांव में जाकर बलिया बाई जाटव के परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों को तालाब से निकाला और बदरवास के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बरोदिया गांव में हुई इस हृदय विदारक घटना से ग्राम में शोक छाया ।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म