गरीब कल्याण सप्ताह 17 से 23 सितम्बर तक

 गरीब कल्याण सप्ताह 17 से 23 सितम्बर तक

शिवपुरी - राज्य शासन के निर्देशानुसार गरीब कल्याण सप्ताह 17 सितम्बर से 23 सितम्बर 2020 तक आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। संपूर्ण सप्ताह में राज्य, जिला, विकासखण्ड तथा पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजित किए जाएगें। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर को महिला एवं बाल विकास द्वारा पोषण माह के अंतर्गत कुपोषण से मुक्ति की कार्ययोजना के संबंध में सरपंचों का उन्मुखीकरण, आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दुग्ध वितरण तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति का वितरण, 18 सितम्बर को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को बीमा राशि का सिंगल क्लिक से वितरण, 19 सितम्बर को वन विभाग द्वारा वनाधिकार अधिनियम के पट्टे वितरण, 20 सितम्बर को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्व-सहायता समूहों का सशक्तीकरण करने हेतु प्रतिमाह 150 करोड़ रूपयों का ऋण वितरण, 21 सितम्बर को ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स को ब्याज मुक्त 10 हजार रूपए का ऋण वितरण, 22 सितम्बर को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाॅप हेतु राशि वितरण तथा 23 सितम्बर को सहकारिता विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण तथा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने हेतु सरकारी बैंक के सुद्ढ़ीकरण हेतु 800 करोड़ रूपए की राशि प्रदाय की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म