संजय भार्गव के दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त

संजय भार्गव के दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त 

कोलारस - कोलारस में एलआईसी को करीब एक दसक तक पहचान के साथ-साथ कोलारस क्षेत्र में शून्य से शिखर तक ले जाने वाले श्री संजय भार्गव आयु करीब 55 वर्ष भोपाल जिन्होंने अपने परिश्रम एवं एजेंटों के सहयोग से कोलारस ही नहीं जिले में सर्वाधिक बीमा पाॅलसी करके एलआईसी को कोलारस क्षेत्र में पहचान दिलाई सर्वाधिक पाॅलसी कोलारस क्षेत्र में करने का लाभ बीमा धारकों के साथ-साथ संजय भार्गव को भी पदोनति के रूप में मिला वह कोलारस में 90 के दसक में गुढ़ावालों के जगतपुर स्थित मकान से प्रमोशन लेकर कोलारस से रवाना हुये।जिन्हें बीमा कम्पनी ने भोपाल में सीनियर मैनेजर बनाया। जिनके दुःखद निधन की खबर से ब्राह्राण समाज के साथ-साथ बीमा ऐजेन्ट एवं बीमा धारकों को निधन की खबर सुनकर एक कहरा सदमा लगा। संजय भार्गव एक अच्छा, हंसमुख, मिलनसार, व्यवहार कुशल श्री संजय भार्गव, मैनेजर भारतीय जीवन बीमा निगम भोपाल का दुःखद निधन बिगत दिनांे हो गया था। श्री संजय भार्गव  कोरोना पोजीटिव निकले थे। इंदौर के अस्पताल में उनका निधन हो गया है। उनको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कोलारस के लोगो ने शोक संवेदनायें व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में रामेश्वर भार्गव, सरदार गुढ़ावाले, श्रीराम गौड़, घनश्याम पाठक, आनंद मिश्रा, हरीश भार्गव, राजेश भार्गव, प्रदीप गौड़, अबधेश खैमरिया, राजू पाण्डेय, विशोक व्यास, दीपक वत्स, अशोक चैवे, दिनेश गौड़, नीरज भार्गव, ओपी भार्गव, राहुल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, मनीष गौड़, दिलीप शर्मा सहित अनेक लोगो ने श्री संजय भार्गव के दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म