मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि वितरित करेंगे 18 सितम्बर को

 मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि वितरित करेंगे 18 सितम्बर को

शिवपुरी -  16 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कृषकों को उज्जैन में बीमा राशि का वितरण करेंगे। वितरण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट प्रसारण मध्यप्रदेश के समस्त जिलों एवं विकासखण्डों में प्रसारित किया जाएगा।  किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपंसचालक ने बताया कि उक्त प्रसारण कार्यक्रम की लिंक संचालनालय स्तर से अलग से भेजी जाएगी। जिले के समस्त कृषक बंधुओं से अपील है कि फसल बीमा वितरण राशि के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अवश्य देखें।

ग्राम पंचायत भोराना के रोजगार सहायक की संविदा सेवा समाप्त

शिवपुरी 16 सितम्बर 2020/ ग्राम पंचायत भोराना के रोजगार सहायक की नियुक्ति के संबंध में प्राप्त शिकायतों के परीक्षण उपरांत अनियमित एवं त्रुटिपूर्ण नियुक्ति पत्र प्रमाणित होने से संविदा सेवाऐं तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाने की कार्यवाही की गई है।  पोहरी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत भोराना के रोजगार सहायक राजेन्द्र जाटव की नियुक्ति के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर संबंधित को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण चाहा गया था, जो अप्राप्त है। संपूर्ण दस्तावेजों का तुलनात्मक अवलोकन करने हेतु अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा, जनपद पंचायत पोहरी को निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार राजेन्द्र जाटव द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अनियमित एवं त्रुटिपूर्ण नियुक्ति पत्र प्रमाणित पाया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए  रोजगार सहायक की संविदा सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म