वंसल कम्पनी द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई गई सिंध परियोजना की विशाल टंकी धराशायी

वंसल कम्पनी द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई गई सिंध परियोजना की विशाल टंकी धराशायी

कोलारस - कोलारस नगर के मध्य नगर परिषद के पुराने भवन प्रांगण में सिंध परियोजना जिसकी लागत करीब 18 करोड़ के आस पास बताई गई है। उस योजना के तहत पानी की लाईन एवं नगर में तीन विशालकाय पानी की टंकियों का निर्माण बिगत करीब दो वर्ष पूर्व किया गया था। जिनमें पानी का भराव करीब 1 पूर्व प्रारम्भ किया गया। गुढगांव की वंसल कस्ट्रंक्सन कम्पनी के द्वारा कोलारस में भड़ौता के पास से कोलारस नगर तक सिंध की लाईन डाल कर कोलारस नगर के लिये पेय जल की सप्लाई प्रारम्भ करने से लेकर आज दिनांक तक विवादों से उक्त प्रोजेक्ट घिरा रहा है। भड़ौता से लेकर कोलारस तक जगह - जगह पानी की लीकेज बंद होने का नाम नहीं ले रहे है। 50 प्रतिशत तक कमीशन खोरी की भेंट चड़ा उक्त प्रोजेक्ट में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे के उपरांत उस समय बट्टा लगा जब करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी जमीदोज हो गई। जिसके चलते टंकी के पास बने मंदिर एवं पडोसियों की दिवालों से लेकर मवेशी घायल हो गये। 



इनका कहना है। 

में कोलारस में अधिकारियों के साथ जनता की समस्याओं एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर बैठक लेने कोलारस आया था। मुझे जैसे ही कोलारस नगर में पानी की टंकी गिरने की जानकारी मिली में तत्काल मौके पर पहुंचा भगवान की कृपा रही की कोई जन हानि नहीं हुई। जहां तक पानी की टंकी में घटिया सामग्री का सबाल है। तो पानी की टंकी गिरने से यह सिंध हो चुका है। में तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरूद्ध मामला दर्ज कराने का प्रयास करूंगा। 

वीरेन्द्र रघुवंशी भाजपा विधायक कोलारस 

इनका कहना है। 

कोलारस नगर में पानी की टंकी गिरने की जानकारी जैसे ही मुझे मिली मैंने घटना स्थल पर नगर परिषद के कर्मचारी भेजकर घटना की जांनकारी एवं छाया चिंत्र प्राप्त कर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अबगत करा दिया है। चूंकी सिंध परियोजना प्रोजेक्ट मेंरे कार्याकाल से पूर्व का है। उसके बाद भी में नियम अनुसार जो भी आदेश वरिष्ठ अधिकारियों का प्राप्त होगा। उसका पालन करूंगा उक्त मामले की जांच करने गुरूवार को तकनीकी टीम कोलारस में टंकी के स्थान पर पहुंचेगी। तकनीकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही सम्भव होगी। 

रमेश भार्गव सीएमओ नगर परिषद कोलारस 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म