शिवपुरी,मोहना के बाद 92 करोड़ की लागत से कोलारस परगने के तीन स्थानों पर शीघ्र प्रारंभ होगा फोरलेन का निर्माण

  शिवपुरी,मोहना के बाद 92 करोड़ की लागत से कोलारस परगने के तीन स्थानों पर शीघ्र प्रारंभ होगा फोरलेन का निर्माण 

कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले कोलारस, बदरवास, लुकवासा के बाहर से वायपास प्रारंभ हो जाने के बाद परगने के तीनों स्थानों पर रोड़ में गढ्ढे एवं जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे थे। जिसके चलते शिवपुरी एवं मोहना की तरह कोलारस, बदरवास, लुकवासा में शहर के अंदर से लोक निर्माण विभाग गुना द्वारा करीब 12 कि.मी. की शहर के अंदर तीन रोड़ों की लागत करीब 92 करोड़ 12 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति संवाहित करने हेतु पत्र जारी किया गया है। दिनांक 2 सितम्बर को लोक निर्माण विभाग गुना द्वारा जारी किये गये पत्र के बाद शिवपुरी एवं मोहना की तरह कोलारस एवं बदरवास सहित लुकवासा में तीनों स्थानों पर शहर के अंदर फोरलेन के निर्माण होने का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय खाना पूर्ति के बाद शीघ्र तीनों स्थानों पर फोरलेन के निर्माण प्रारंभ करने के लिये फोरलेन के रास्ते में आने वाले विधुत के पोल, केवल, बृक्ष, अस्थाई एवं स्थाई निर्माण जोकि फोरलेन निर्माण की सीमा में आयेंगे। उन्हें शिवपुरी के बडौदी में जारी फोरलेन निर्माण के सफाई की तरह हटाने की कार्यवाही की जायेंगी। शिवपुरी  एवं मोहना की तरह कोलारस परगने में तीनों स्थानों पर फोरलेन के स्वीकृति कार्य कराने में विशेष प्रयास करने वाले कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का भाजपा के युवा नेता डॉ. राजेश भार्गव, युवा भाजपा नेता राजकुमार भार्गव ने आभार व्यक्त करते हुये। देहरदा से ईसागढ़ एवं पड़ोरा से खोड़ तथा लुकवासा से सोनपुरा होते हुये राजस्थान को जोडऩे वाले मार्गो से लेकर लुकवासा के रेलवे अट्ररूनी अन्डरव्रिज तथा कोलारस गुढ़ा, राई, मोहरा मार्गो पर भी केन्द्र सरकार के सहयोग से स्वीकृति दिनाले हेतु प्रयास के साथ-साथ सफलता मिलने पर कोलारस परगने को लम्बे समय के लिये भाजपा का गढ़ बनाने हेतु कोलारस विधायक रघुवंशी से मांग की है। जिसकी लंबाई और लागत राशि इस प्रकार है।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म