रविवार को लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू हुआ खत्म, नई गाइडलाइंस जारी

रविवार को लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू हुआ खत्म, नई गाइडलाइंस जारीLockdown

देश में एक तरफ कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सरकार को थोड़ा सख्ती से पालन करना चाहिए लेकिन हो इसका उलट रहा है। सरकार अब धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियों में आम जनता को छूट दे रही है। अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी रात का कर्फ्यू को हटाने का आदेश दे दिया है। भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने रात्रिकालीन कर्फ्यू, जो रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लगता है और रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को हटाने के आदेश दे दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया में इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राज्य प्रशासन के निर्देश पर ही कलेक्टर अविनाश लवानिया ने ये फैसला लिया है। राज्य प्रशासन के इस फैसले के बाद इतना तो साफ हो गया है कि अब जनता को ही खुद से कोरोना वायरस से लड़ना है और खुद को इसकी चपेट में ना आने देने से रोकना है। मौजूदा समय में भोपाल में 30 सितंबर तक दो निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रजिस्टर किया गया है। हालांकि अगले महीने से ये दो अस्पताल भी इस श्रेणी से बाहर हो जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म