बदरवास में कूनो नदी पर बनेगा डैम, तकनीकी सर्वे हेतु वित्तीय स्वीकृति के जारी आदेश
कोलारस- कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के बदरवास क्षेत्र में कूनो नदी पर डैम बनाये जाने हेतु तकनीकी सर्वे करने के लिये वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी किये गये। कोलारस विधायक रघुवंशी ने जानकारी दी है। कि जैसा पिछले दिनों मैंने फेसबुक के माध्यम से दिनांक 28.08.20 को आपको जानकारी दी थी। कि कोलारस विधानसभा के बदरवास क्षेत्र में कूनो नदी पर एक बड़ा डैम बनाने हेतु मेरा प्रयास 4 वर्षों से चल रहा है। जिसका प्रारंभिक सर्वे हो चुका है। प्रारंभिक सर्वे पश्चात टेक्निकल सर्वे हेतु वित्तीय स्वीकृति की आवश्यकता थी। दिनांक 11.08.20 को माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर टेक्निकल सर्वे(DPR) बनाने हेतु वित्तीय स्वीकृति के निर्देश मान. मुख्यमंत्री जी द्वारा दे दिए गए हैं। जिसके लिए 25.08.20 को 1 करोड़ 14 लाख 59 हजार रुपये स्वीकृत हो चुके है तथा इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया प्रचलन में है। मैं धन्यवाद देता हूं माननीय मुख्यमंत्री जी को। अब अगला चरण (DPR) बनाने सर्वे हेतु टेंडर प्रक्रिया होना है जो एक-दो हफ्ते में हो जाएगी और तकनीकी सर्वे प्रारंभ होगा,जिसमें डैम की लागत,पानी भरने की क्षमता और किस क्षेत्र में कितनी भूमि सिंचित होगी का सही अनुमान लगेगा । किसान भाइयों प्रारंभिक सर्वे में बहुत ही शुभ संकेत मिले हैं। लाखों बीघा जमीन कोलारस, शिवपुरी, पोहरी विंधानसभा एवं श्योपुर जिले की सिंचित हो सकेगी। ईश्वर से प्रार्थना है आप और हम इस कार्य में सफल हो और हमारा क्षेत्र सिंचित हो सके। भाइयों किसानों की आय सिंचित खेती से ही बढ़ेगी और क्षेत्र संपन्न होगा। किसान भाइयों को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे। अन्नदाता की आय बढ़ाने का यही एकमात्र साधन है