बदरवास के ईशरी में वारदात से पूर्व आरोपी को धर दवोचा

 बदरवास के ईशरी में वारदात से पूर्व आरोपी को धर दवोचा

बदरवास - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरी निवासी एक महिला रमको बाई पत्नी भूरेसिंह कुशवाह के घर में बीती रात्रि करीब 1 बजे एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घुस आया। जिसके घुसने के बाद घर में खट पट की आवाज सुनकर रमको बाई जाग गई और उसने देखा तो घर में कोई घुसा हुआ था। जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी और मौके पर उक्त युवक को वारदात करने से पहले ही दबोच लिया गया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम घोटा यादव बताया। पुलिस ने उक्त युवक के विरूद्ध भादवि की धारा 457 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म