महज 2.99 लाख की Renault Kwid पर मिल रहा 40,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट
नई दिल्ली - फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले Renault ने अपनी कार पर ऑफर्स की शुरुआत कर दी है। आपको बता दें कि कंपनी Renault Kwid पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। क्विड एक एंट्री लेवल कार है जो किफायती कीमत में अवेलेबल है। भारत में क्विड बेहद ही पॉपुलर कार है और इसकी जबरदस्त डिमांड है। ऐसे में आज हम आपको इस कार पर मिल रहे ऑफर और इसकी खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं। इंजन और पावर: Renault Kwid में दो इंजन ऑप्शंस अवेलेबल हैं जिनमें पहला 0.8 लीटर का 3 सिलेंडर पैट्रोल इंजन है जो 54 एचपी की मैक्सिमम पावर और 72 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। अगर दूसरे इंजन की बात करें तो ये 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 68 एचपी की मैक्सिमम पावर और 9 1 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। खास बात ये है कि दोनों ही इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
