क्या इसे ही कलयुग कहा जाता है कलयुगी बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया बलात्कार और बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़-मामला दर्ज

 क्या इसे ही कलयुग कहा जाता है कलयुगी बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया बलात्कार और बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़-मामला दर्ज

कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वालेे रन्नौद थाना क्षेत्र के करौंदी गांव से आ रही हैं। गांव में निवासरत परिवार में एक अजीव गरीब मामला सामने आया है। जहां परिवार के मुख्या कहे जाने वाले पिता ने अपनी ही नाबालिंग बेटी के साथ किया बलात्कार इतना ही नहीं यह मामला यही नहीं रूका हबस के पुजारी पिता ने अपनी दूसरी बडी बेटी के साथ भी छेडछाड करने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम करौंदी में निवास करने वाले यह परिवार की दो लड़कियों ने अपनी मां के साथ थाने में आकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मां अपनी दोनो लड़कियों के साथ पुलिस थाने में आकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी पिता ने बड़ी बेटी के साथ रात में छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद वह मां के पास गई और पिता की हरकत के बारे में पूरी जानकारी दी। लेकिन मां ने कहा कि अभी सो जाओ, सुबह इस मामले पर बात करेंगे। बड़ी बहन पीड़िता ने छोटी बहन को घटना के बारे में बताया तो उसने खुलासा किया। कि पिता ने एक साल पहले उसके साथ भी गलत काम किया था। बताया जा रहा हैं कि आरोपी गांव में मजदूरी करने का काम करता हैं। फिलहाल दोनों बहनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म