कोलारस के सजाई में 500 रूपये के बदले महिलाओं से छेड़खानी के आरोपी पर मामला दर्ज
कोलारस - कोलारस परगने क्षेत्र में रन्नौद क्षेत्र के सजाई गांव से आ रही है कि सजाई गांव के एक युवक ने गांव की 2 महिलाओ को 500 को नोट दिखाया और अश्लील इशारे करने लगा और चलने का कहा। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ छेडछाड का मामला दर्ज कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार सजाई गांव की दो महिलाएं घर जा रही थी,तभी रास्ते में आरोपी दुवेंद्र लोधी ने 500 रुपए का नोट दिखाकर साथ चलने का इशारा किया और हाथ पकड़ लिया । जब इसका विरोध किया तो दुर्वेद्र मौके से भाग गया। बाद में महिलाएं आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची,जहां युवक के पिता बलवंत लोधी ने उल्टा महिला के को चांटा मार दिया। इसके बाद महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने दुर्वेद्र पर छेड़छाड़ और पिता पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया हैं।