कोलारस के पीरोठ में मंगलवार को पानी में डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत
कोलारस-कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम पीरोठ में देवरा स्थान के पास बने गड्ढे में चार बच्चे नहाने गये हुये थे। गड्डे में भरे पानी में चारो बालक नहा रहे थे नहाते हुये बच्चे गड्डे में आगे की साइड़ चले गये जहां गड्ढे में पानी का भराब ज्यादा भरा था। उसी समय अचानक बालक गहरे गड्ढे में चला गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बालक की जानकारी अनुराग पुत्र पवन कुशवाह उम्र 9 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई है।
Tags
कोलारस