श्री महेश व्यास जी का दुःखद निधन, लोगो ने की शोक संवेदना व्यक्त
कोलारस- कोलारस अनुविभाग के ग्राम आनंतपुर में मंगलवार को श्री महेश व्यास जी उम्र 74 वर्ष थी मंगलवार को ह्रदय गति रुक जाने के कारण दुःखद निधन हो गया। गुरूवार की सुबह करीब 8 बजे ग्राम अनंतपुर मुक्तिधाम पर अस्थि संचय का कार्यक्रम रखा गया है। श्री व्यास जी के दुःखद निधन पर कोलारस सहित जिले के अनेक लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, प्रधान संपादक हरीश भार्गव, मांगीलाल शर्मा भाजपा नेता सेसई सड़क, विवेक शर्मा कोलारस, किशन सिंह यादव अध्यक्ष यादव महासभा, बंटी यादव शिवपुरी, शीलकुमार यादव पत्रकार, सुनील गुप्ता विजरौनी वाले, डाॅ. राजकुमार गुप्ता, रामबाबू शिवहरे प्रधान ग्राम पंचायत देहरदा गणेश, राहुल शर्मा पत्रकार, देवेन्द्र शर्मा पत्रकार, धनपाल सिंह यादव, अवतार सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, राजकुमार यादव, सुमित यादव, धनश्याम शर्मा, विजय शर्मा पत्रकार, सूरज गुप्ता पत्रकार, सुरेश सोनी, सुरेन्द्र जैन, दुर्जनसिंह यादव, चंदु श्रीवास्तव, विपिन खैमरिया, डाॅ. राजेश भार्गव, राजकुमार भार्गव पार्षद, अनंत सिंह जाट पत्रकार, दीपक वत्स पत्रकार, दिनेश गुप्ता, राजेश मित्तल, संजू शर्मा पत्रकार, हार्दिक गुप्ता पत्रकार, गोलू गुढ़ावाले, गोलू रघुवंशी सहित अनेक लोगो ने श्री महेश व्यास जी के दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
