भाजपा मंडल अध्यक्ष के पूज्य पिता शिवराज सिंह यादव जी का दुःखद निधन, अंतिम यात्रा सोमवार को

भाजपा मंडल अध्यक्ष के पूज्य पिता शिवराज सिंह यादव जी का दुःखद निधन, अंतिम यात्रा सोमवार को

कोलारस - जिला पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष बैजनाथ सिंह जी यादव के अनुज भ्राता एवं रोशन सिंह (राजू) यादव और चंद्रपाल सिंह यादव अध्यक्ष भाजपा मंडल बदरबास के पूज्य पिताजी श्री शिवराज सिंह जी यादव पूर्व सरपंच अलावदी का रविवार को दिल्ली के वेदांता हाॅस्पिटल में दुःखद निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह कुछ दिनों से बीमार थे। जिसके चलते वह उपचार कराने दिल्ली के वेदांता हाॅस्पिटल गए थे। जहां आज रविवार को उपचार के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार सोमवार 12 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव अलावदी में सुबह 9 बजे किया जायेंगा। श्री यादव के दुःखद निधन पर कोलारस सहित जिले के लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालो में केपी यादव सांसद, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, संजय वेचैन पत्रकार शिवपुरी, प्रधान संपादक हरीश भार्गव, राजू यादव जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ शिवपुरी, देवेन्द्र समाधीया पत्रकार शिवपुरी, केदार सिंह गोलिया पत्रकार शिवपुरी, सूरज यादव, किशन सिंह यादव अध्यक्ष यादव महासभा, बंटी यादव शिवपुरी, शीलकुमार यादव पत्रकार, विशोक व्यास पत्रकार, राहुल शर्मा पत्रकार, देवेन्द्र शर्मा पत्रकार, धनपाल सिंह यादव, अवतार सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, राजकुमार यादव, सुमित यादव, धनश्याम शर्मा, विजय शर्मा पत्रकार, सूरज गुप्ता पत्रकार, सुरेश सोनी, सुरेन्द्र जैन, दुर्जनसिंह यादव, चंदु श्रीवास्तव, विपिन खैमरिया, डाॅ. राजेश भार्गव, राजकुमार भार्गव पार्षद, अनंत सिंह जाट पत्रकार, दीपक वत्स पत्रकार, दिनेश गुप्ता, राजेश मित्तल, संजू शर्मा पत्रकार, हार्दिक गुप्ता पत्रकार, गोलू गुढ़ावाले, गोलू व्यास, गोलू रघुवंशी सहित अनेक लोगो ने श्री शिवराज सिंह यादव जी के दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म