पिंक बूथ हेतु महिला मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित
शिवपुरी - विधानसभा उप निर्वाचन 2020 अन्तर्गत पिंक वूथ हेतु महिला मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 27 अक्टूबर को आयोजित किया गया। द्वितीय प्रशिक्षण 28 अक्टूबर को रखा गया है। विधानसभा क्षेत्र- 23 करैरा में लगने वाली महिला मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत करैरा के सभाकक्ष में एवं विधानसभा क्षेत्र 24 पोहरी में लगने वाली महिला मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शासकीय पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में चिन्हित कुछ मतदान केंद्रों को पिंक बूथ बनाया जाएगा जिसका संचालन महिलाकर्मियों द्वारा ही किया जाएगा। प्रशिक्षण में उपस्थित मतदान दलों को मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मास्टर चैनल ने ईवीएम व्हीव्हीपैट की कार्यप्रणाली समझाई और किस प्रकार मतदान संपन्न कराना है किन प्रपत्र में जानकारी भरना है आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
Tags
शिवपुरी