तालाब में डूवने से राजकुमार यादव की दुःखद मौत

 तालाब में डूवने से राजकुमार यादव की दुःखद मौत 

कोलारस - कोलारस परगने के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ओडेरा के तालाब में नहाने गये युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रोज ग्राम ओडेरा का एक युवक रामकुमार यादव देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब अधिक समय गुजर जाने के बाद परिजनो ने इसकी शिकायत थाने में की जहां पुलिस ने परिजनो की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। बीती रोज गोता खोरो की मदद से युवक की तलाश जारी थी। शनिवार को सुबह युवक की लाश तालाब में तैरती मिली। पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार युवक राजकुमार यादव पुत्र बावू यादव उम्र 35 निवासी ऐजवारा दोपहर ग्राम ओंडेरा के तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। युवक देर शाम तक घर नही लौटा जहां परिजनो ने युवक को आस पास के इलाके में देखा लेकिन उसका कुछ पता नही चला। जब राजकुमार के लापता होने की सूचना परिजनो ने थाने में दी। जहां पुलिस ने गोताखोरो की मदद से तालाब में युवक की रातभर तलाश की शनिवार को सुबह युवक की लाश तालाब में मिली। पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म