कोेरोना महामारी के चलते कोलारस में सोशल डिस्टेंश के बीच मना अग्रसेन महोत्सव
कोलारस - कोलारस नगर मे शनिवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती कोविड-19 गाइडलाइन के तहत विधिवत मनाई गई । सप्ताह व्यापी समारोह के दौरान प्रतिवर्ष नगर मे अग्रवाल धर्मशाला में महिलाओं-बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता था। अंतिम दिन समस्त अग्रवाल समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकालते थे। लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण इस बार यह समारोह महाराजा अग्रसेन की आरती तक ही सीमित रहा। कोरोना महामारी को देखते हुए अग्रवाल समाज ने सोशल डिस्टेंश के साथ सुरक्षित अग्रसेन जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा समाज के लोगों को घर पर रहने मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उपयोग करने के साथ-साथ कोरोना से अपने आप एवं अपने आस पास के सभी लोगो को इससे सुरक्षित रहने का संदेश दिया।
