श्रीराम दाल मील की फर्म से बैंक से पैसे लाने के दौरान करीब 1 बजे 18 लाख की लूट
हरीश भार्गव, रोहित वैष्णव कोलारस - कोलारस के भारतीय स्टेट बैंक से श्रीराम दाल मील के संचालक गिर्राज सिंघल के पुत्र रामा सिंघल द्वारा sbi एवी रोड से 9-9 लाख के दो चैक का भुगतान करीब 18 लाख रुपए निकाल कर श्रीराम दाल मील एवी रोड कोलारस पर आ रहे थे। तभी गायत्री मंदिर के पास बिना नम्बर की बुलट बाइक से तीन लुटेरे रामा सिंघल की आँखों में मिलर्ची झोंक कर 18 लाख से भरा बैग लेकर गाँधी पेट्रोल पंप के सामने से अमरपुर होते हुए खरई राजिस्थान की ओर करीब 1:15 बजे भाग गए। घटना के बाद कोलारस एवं तेंदुआ थाना प्रभारी लुटेरों की तलाश में रबाना हो गये घटना की सूचना के बाद एडिशनल एसपी एवं पुलिस अधीक्षक कोलारस श्रीराम दाल मील एवं घटना स्थल पर पहुंचे घटना के विरोध के स्वरूप सूचना मिलते ही व्यापारियों ने 1:30 बजे कोलारस मंडी में खरीद बंद कर दी।
Tags
कोलारस