बाइक चोरी हुए पांच दिन बीते एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे थानेदार दर-दर भटकने को मजबूर फरियादी

 बाइक चोरी हुए पांच दिन बीते एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे थानेदार दर-दर भटकने को मजबूर फरियादी


देवेन्द्र शर्मा  बदरवास - बदरवास नगर में चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं बीते दो महिने में कई मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं. लेकिन अभी तक एक भी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर नहीं पकड़े गए। जिससे चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं न उनको कानून का भय है न ही थानेदार का डर बीते पिछले महिने थाने के सामने बाली गली में से दो घरों में से  मोटरसाइकिल एवं तीसरे घर से नगदी अज्ञात चोर चुरा ले गये थे। ऐसा ही एक मामला बदरवास नगर के बार्ड नंबर 01 श्रीराम कालोनी निवासी रामेश्वर शर्मा पुत्र महेश शर्मा की दिनांक 14/12/2020 को शाम 07 बजे के लगभग घर के बाहर दरवाजे पर रखी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक mp33 mv6413 कोई अज्ञात चोर उठा ले गया. लेकिन बदरवास थाना में पांच दिन बीतने पर भी आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है और तो और फरियादी का आवेदन तक भी नहीं लिया गया है।


इनका कहना है

रामेश्वर शर्मा का कहना है में जब मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने बदरवास थाना पहुंचा तो बदरवास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया मेरा आवेदन तक भी नहीं लिया गया और कहने लगे अभी हमारे उपर काम का ज्यादा लोड है. इसलिए आपकी मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट जनवरी में लिख लूंगा अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकता।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म