एनवारा के पास हाईवे पर अज्ञात बाहन ने बाइक सबार में मारी टक्कर - मौत
बदरवास - कोलारस परगने के बदरवास थाना क्षेत्र के एनवारा तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी बदरवास निवासी 25 वर्षीय युवक विकास सोनी पुत्र रामसिंह सोनी किसी काम से अपनी बाइक से कोलारस आया था। शाम के समय वह अपना काम निपटाकर वापिस घर आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक एनवारा तिराहे के आगे पहुंची, उसी समय कोई अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे विकास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना कारित करने के बाद वाहन चालक अपना वाहन मौके से भगा ले गया। रात्रि मेें जब आस पास के लोगों ने दुर्घटना देखी तो वह मौके पर आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई और मृतक के शव को उठाकर पीएम हाऊस भिजवाया। वहीं वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
Tags
बदरवास
