कोलारस - कोलारस नगर के काॅलेज ग्राउंड में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कोलारस के युवाओं द्वारा राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का शुभारंभ 12 जनवरी मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया जायेगा। इस अवसर पर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन खैमारिया, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र व्यास, विधायक प्रतिनिधि राम सडैया एवं विधायक प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण वैश्य उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव जैन ने बताया। कि इस टूर्नामेंट में कोलारस, झाँसी, चंदेरी, कोटा, गुना, सागर, अशोकनगर एवं अन्य जिलो की टीम भाग लेगी। पहला मुकावला ए.टू.जेड. कम्युनिकेशन गुना वर्सेस समर क्लेशन शिवपुरी के बीच खेला जाएगा। वहीं अम्पॉयर का निर्णय सर्वमान्य एवं अंतिम होगा। मैच का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब पर लाइव दिखाया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरुष्कार 61000, द्वितीय पुरुष्कार 31000 रखा गया है। एन्ट्री फीस 2100 सौ रूपये ली जाएगी।
कोलारस में फ्रेन्डस कप लीग द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार से प्रारम्भ-संजय भार्गव
Tags
कोलारस
