कोलारस के उत्सव वाटिका में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र शिविर

 कोलारस के उत्सव वाटिका में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र शिविर 

कोलारस - कोलारस शहर में मंगलवार को उत्सव वाटिका एबी रोड़ कोलारस में निःशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गुना चिकित्सालय के सहयोग से स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पं.स्व.श्री प्रियाशरण सडैया की स्मृति में 12 जनवरी मंगलवार को किया जा रहा है। शिविर में बाल नेत्र रोगियों की जांच एवं नजर के चश्में की जांच आधुनिक मशीनों से की जायेंगी साथ ही योग्य डाॅक्टरों के द्वारा नेत्र परिक्षण मोतियाविंद का आॅपरेशन के लिये चयन किया जायेंगा। निःशुल्क आॅपरेशन के लिये चिन्हित मरीजों को गुना के लायंस नेत्र चिकित्सालय के लिये ले जाने एवं लाने की व्यवस्था। शिविर की जानकारी देते हुये विधायक प्रतिनिधि राम सडैया ने बताया की यह आयोजन कोलारस के उत्सव वाटिका एबी रोड़ में सुबह 10 बजे से 03 बजे तक  एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म