कोलारस विधायक ने कलेक्टर को लिखा कोलारस में सिंध रेत ठेका निरस्त का पत्र, कोलारस में रेत के ठेकेदारों को विधायक की चेतावनी-बिना राॅयल्टी,मशीनों,डेम को पहुंचाई क्षति तो होगा मामला दर्ज

कोलारस विधायक ने कलेक्टर को लिखा कोलारस में सिंध रेत ठेका निरस्त का पत्र 

कोलारस में रेत के ठेकेदारों को विधायक की चेतावनी-बिना राॅयल्टी,मशीनों,
डेम को पहुंचाई क्षति तो होगा मामला दर्ज 

कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने मंगलवार की दोपहर कोलारस के रेस्ट हाउस पर पत्रकार वार्ता का आयोजन रखा जिसमें सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के संबंध में चर्चा करते हुये कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने अपनी बात रखते हुये हमारे संबाददाता हरीश भार्गव, अभिजीत काले से चर्चा के दौरान कलेक्टर को भेजे गये कोलारस के रेत खदान निरस्त करने के  पत्र की काॅपी देते हुये बताया की मेरे द्वारा मंगलवार को ही शिवपुरी कलेक्टर को पत्र भेजा गया है। जिसमें कोलारस में सिंध नदी पर संचालित पांच स्थानों में से तीन स्थानों पर राॅयल्टी के नाम से मशीन द्वारा रेत का कारोबार ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। जिसके संबंध में कोलारस विधायक ने कहा की जिस स्थान पर पानी का भराब होता है। उस स्थान पर रेत की राॅयल्टी नहीं काटी जा सकती। क्योंकि उस स्थान पर मजदूरों का जाना प्रतिवंध होता है और मशीनों से रेत निकाला अवैध है। विधायक ने कहा कि मेरे ही प्रयासों से कोलारस क्षेत्र में पांच स्थानों पर रेत की राॅयल्टी जारी कराई गई थी। किन्तु उस समय सिंध नदी पर स्टाॅप डेम नहीं थे। किन्तु डेम बन जाने के कारण रेत का कारोवार अवैध है और इस कारोवार से जुड़े लोगो द्वारा बार बार डेम के गेटों को क्षति पहुंचाई जा रही है। जिसके चलते कोलारस में सिंध नदी से निकालने वाली अवैध रेत की राॅयल्टी को निरस्त करने के लिये शिवपुरी कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। इसके साथ साथ कोलारस विधायक ने बीते दो वर्षो कोलारस विधानसभा क्षेत्र में किये गये कार्याें को लेकर चर्चा की तथा फेसबुकिया पत्रकारों से नाराजगी व्यक्त करते हुये वैध पत्रकारों की सूची जनसंपर्क विभाग से प्राप्त होने के बाद एक सप्ताह के अंदर पुनः पत्रकारों से अन्य मुददों पर चर्चा के लिये बैठक रखने की बात कहीं कोलारस विधायक रेस्ट हाउस पर करीब 1 घण्टा रूके जहां उन्होंने अनेक विषयों पर पत्रकारों से चर्चा की साथ ही स्वयं एवं पार्टी के लोगो के नाम रेत के कारोबार में शामिल होने का खंडन करते हुये उन्होंने कहां की मेरे परिवार एवं रिस्तेदार का कहीं भी नाम आ जायें में 1 लाख रूपये का ईनाम देने को तैयार हूॅ। रहा सबाल आरोपों का तो आरोप तो भगवान पर भी लगे है। फिर भला आप और हम कहां से बच सकते है। कोलारस में सिंध नदी के डेमों को क्षति पहुंचाने वाले लोगो से लेकर अवैध राॅयल्टी एवं मशीनों से रेत निकालने के चलते विधायक ने ठेकेदार के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुये कहा की मेरे क्षेत्र में डेमों के गेटों को क्षति पहुंचाकर रेत का अवैध कारोबार किया तो में इसे बर्दास्त नहीं करूंगा। जिसको लेकर में कलेक्टर से लेकर एसडीएम को बता चुका हॅू। अगर उसके बाद भी डेमों के गेटों को क्षति और अवैध रेत का कारोबार चलाने के लिये सिंध में जमा नदी के पानी को निकालने का प्रयास किया गया तो में ऐसे लोगो को छोडने वाला नहीं हॅू। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म