कोलारस नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा से 05 महिला नेत्रियों के नाम आये सामने, इनमें से कुछ कांग्रेस या बसपा से भी हो सकती है उम्मीदवार

कोलारस नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा से 05 महिला नेत्रियों के नाम आये सामने, इनमें से कुछ कांग्रेस या बसपा से भी हो सकती है उम्मीदवार 

कोलारस - कोलारस नगर परिषद के चुनाव कब होंगे इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। किन्तु तीन मार्च बुधवार को मतदाता सूची प्रकाशन के बाद प्रदेश सरकार निर्णय लेगी कि चुनाव मार्च-अप्रैल में कराये जायें अथवा परीक्षायें एवं वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद सम्भावना यह निकलकर सामने आ रही है। कि मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रदेश सरकार नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से चर्चा के उपरांत चुनावों की तारीकों की घोषणा पर निर्णय लेगी चुनाव कभी भी हो किन्तु कोलारस नगर परिषद में पार्षद पद के उम्मीदवारों से लेकर अध्यक्ष पद की महिला नेत्रियों एवं उनके परिजनों द्वारा चुनाव की तैयारियां जनसम्पर्क के साथ प्रारम्भ कर दी है। कोलारस नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा से जिन पांच भाजपा नेत्रियों के नाम निकलकर सामने आये है। उनमें से कुछ महिला नेत्रियों को कुछ के परिजन सामाजिक कार्यों से लेकर जनसम्पर्क करने एवं लोगो की समस्याओं को हल करके भाजपा द्वारा सर्वे के साथ पैनल में अपना नाम भेजने की तैयारियों में बिगत कई माह से जुटे हुये है। कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष का पद इस बार सामान्य महिला के लिये आरक्षित है। भाजपा से जिन पांच भाजपा नेत्रियों के नाम निकलकर सामने आये है। उनमें से तीन स्वर्ण वर्ग से तो दो पिछड़ा वर्ग से टिकिट मांगने वालों की लाईन में नजर आ रही है। भाजपा से टिकिट मांगने वाली भाजपा की पांच महिला नेत्रियों में से कुछ का कहना है। कि भाजपा से इस बार सामान्य वर्ग से स्वर्ण वर्ग एवं युवाओं को भाजपा मौका देंगी। तो कुछ का कहना है। कि सर्वे में जो नाम निकलकर आयेंगा उसे भाजपा टिकिट देगी। तो कुछ का कहना है। कि जनता के बीच रहने वाली महिला नेत्रियों एवं युवाओं को भाजपा में टिकिट मिलेगा। कुल मिलाकर सभी की अपनी अपनी राय है। किन्तु इनता तय है। कि पैनल में जिन तीन महिलाओं के नाम पहुंचेंगे उनमें से सर्वे एवं सिफारिस में जो आगे होगा उसी को भाजपा से टिकिट मिल सकता है। 

नगर परिषद चुनाव को लेकर पांच महिला भाजपा नेत्रियों की तैयारियां जनसम्पर्क के साथ प्रारम्भ 

कोलारस नगर परिषद से टिकिट मांगने वाली भाजपा नेत्रियों में - 

वंदना-विपिन खैमरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष कोलारस - भाजपा से जितने भी महिला उम्मीदवारों के नाम टिकिट की रेस में दिखाई दे रहे है। उनमें से वंदना खैमरिया को टिकिट के लिये सबसे ज्यादा मजबूत इस लिये माना जा रहा है। क्योंकि यह सामान्य सीट से स्वर्ण महिला उम्मीदवार है। दूसरा यह युवा होने के साथ इनके पति कोलारस नगर की राजनिति से लेकर भाजपा में वर्षो से कार्य कर रहे है कोलारस नगर में ब्राह्राणों का भरपूर जनाधार एवं अन्य समाज के लोगो से अच्छे संबंध के साथ-साथ पति की मिलनसार छवि के साथ सभी नेताओं से मधुर संबंध के चलते भाजपा में नियत रूप से कार्य करने का लाभ इन्हें टिकिट के रूप में मिल सकता है। 

निशा-रविन्द्र शिवहरे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कोलारस - शिवहरे दम्पत्ति बीते 15 वर्षो से कोलारस नगर परिषद पर काविज है। कोलारस की भूगोलिक स्थिति से लेकर नगर के लगभग सभी मतदाताओं से इनका सम्पर्क 15 वर्षो से नियमित बना हुआ है। स्थानीय विधायक से लेकर राज्य सभा सांसद से इनके अच्छे तालुक है। भाजपा यदि सर्वे के आधार पर टिकिट का चयन करती है। तो निशा शिवहरे टिकिट की रेस में सर्वे के आधार पर सबसे आगे दिखाई दे सकती है। 

अंजनी-राकेश पाराशर माठधीश परिवार की सदस्य भाजपा नेत्री कोलारस - कोलारस के युवा भाजपा संगठन में मंत्री के रूप में शामिल चंचल पाराशर की माता जी जिन्हें लोग अंजनी माता के नाम से भी जानते है। चंचल पाराशर कोरोना काल में कोलारस नगर एवं हाईवे से गुजरने वाले लोगो के बीच खादय सामग्री से लेकर भोजन के पैकिट एवं पीड़ित लोगो को बसों से उनके निवासों तक भेजने में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर चुके है। भाजपा मंत्रियों से व्यक्तिगत संबंध के साथ आरएसएस से जुड़ाव एवं धनवल के साथ लम्बी टीम को भाजपा आधार मानती है। तो कोलारस से चंचल पाराशर की माता जी को भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है।

राज-आलोक विंदल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व में अध्यक्ष पद के सैकिन्ड विनर - कोलारस नगर परिषद से भाजपा से टिकिट मांगने वाली भाजपा नेत्रियों में राज विंदल का भी नाम दमदारी के साथ निकलकर सामने आया है। यह पूर्व में नगर परिषद का चुनाव लड़ चुकी है। जिसमें दूसरें नम्बर पर रहीं थी। कोलारस में अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि ब्राह्राण एवं अग्रवालों के बीच खाई को भी इनके द्वारा भरने का प्रयास किया गया था। यदि उसी राह पर यह चलते हुये आगे बड़ते है और महल के करीबी होने का लाभ इन्हें टिकिट के रूप में भी मिल सकता है। भाजपा से टिकिट मांगने वाली भाजपा नेत्रियों में इनका नाम भी एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर सामने आया है। 

गोमती-रामजीलाल धाकड़ पूर्व मंडी अध्यक्ष कोलारस - गोमती धाकड़ कोलारस मंडी अध्यक्ष रह चुकी है। इनके परिवार में जनपद सदस्य भी रह चुके है। इनके ससुर से लेकर पति का शील व्यवहार के चलते इन्हें पूर्व में मंडी अध्यक्ष का पद तक दिलाने में कामयाब हुआ था। कोलारस जनपद में भाजपा ने धाकड़ वोट वैंक को साधने के लिये जिस प्रकार दो मंडल अध्यक्ष बनाये है। उससे यह लगता है। कि भाजपा विधानसभा चुनाव में धाकड़ वोट वैंक को साधने के लिये गोमती धाकड़ को कोलारस से भाजपा उम्मीदवार बना सकती है। इसके अलावा इनके मंत्री सुरेश राठखेड़ा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से करीबी संबंध होने का लाभ भी इन्हें टिकिट के रूप में मिल सकता है। कोलारस नगर से भाजपा से टिकिट मांगने वाली प्रमुख भाजपा नेत्रियों में अभी तक जो पांच नाम निकलकर सामने आये थे। उन्हें हमने आपके सामने उनके परिचय के साथ रखा इनके अलावा भी कई और नाम भाजपा से निकलकर सामने आ सकते है और टिकिट न मिलने पर इनमें से कुछ कांगे्रस या बसपा से भी अपनी किस्मत अजमा सकती हंै। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म