जंगल में लकड़ी चोरी करने पहुंचे तस्करों ने वन अधिकारियों पर किया हमला, तीन घायल

 जंगल में लकड़ी चोरी करने पहुंचे तस्करों ने वन अधिकारियों पर किया हमला, तीन घायल

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लकड़ी तस्करों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। पन्ना जिले के विश्रमगंज इलाके के जंगल में कुछ लोग लकड़ी चोरी कर रहे थे कि तभी वन अधिकारी वहां पहुंच गए। इस बीच लकड़ी तस्करों और वन अधिकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें तीन वन अधिकारी घायल हो गए। इन घायलों में एक वन रक्षक, एक स्थाईकर्मी और एक चौकीदार शामिल है। दोनों के बीच हुई भिड़ंत में चौकीदार को ज्यादा चोट लगी है। विश्रमगंज के सब डिविजनल अधिकारी का कहना है कि आरोपियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन जैसे ही घायल वन अधिकारी ठीक हो जाएंगे, उनसे तस्करों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, कल देर शाम चौकीदार क्षत्रपाल लोधी, स्थाई कर्मी स्वामी दीन कुशवाहा और एक सुरक्षा श्रमिक तीनों जंगल में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लकड़ी चोर जंगल में सागौन की बेशकीमती लकड़ी काट रहे थे। जैसे ही लकड़ी तस्करों का सामना वनकर्मियों से हुआ तो, चोरों ने अधिकारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। घायलों को वन स्टाफ द्वारा अस्पताल में भर्ती करवा गया। यहां इन तीनों का इलाज चल रहा  है। पुलिस ने बताया कि हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म