कोरोना काल में केपीएस स्कूल द्वारा फीस मांगने से नाराज पालकों ने एसडीएम से की शिकायत
कोलारस - कोलारस पब्लिक स्कूल की मनमानी के चलते अवैध रूप से फीस बसूली जा रही है। जानकारी के अनुसार कोलारस नगर के कई अभिभावकों द्वारा केपीएस स्कूल के संचालक के खिलाफ कोलारस एसडीएम को आवेदन दिया गया है। कि पिछला पूरा साल कोरोना के कारण स्कूल का संचालन किया गया केवल 25 दिसम्बर माह से कक्षा 09वी व 10वी की कक्षाओं का निरंतर संचालन किया गया इसके अलावा खेल कुछ माह आॅनलाइन क्लास संचालित की है। उक्त स्कूल के डायरेक्टर अनिल ठाकूर द्वारा संपूर्ण वर्ष की स्कूल की पूरी फीस के लिये हम अभिभावकों पर अनावश्यक दबाब बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट न करने की धमकी दी जा रही है। जबकि माननीय हाई कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार स्कूल प्रबंधन द्वारा खेल ट्यूशन फीस के लिये कहा गया है। कोरोना काल के दौरान सभी अभिभावक पूरे साल आर्थिक रूप से परेशान है। आवेदन देने वालों में सुदर्शन भार्गव, श्रीकांत पाण्डेय, राकेश कुमार जैन, आनंद भार्गव, दीपक शिवहरे, वीरेन्द्र लोधी, हेमंत गोयल, शिवेन्द्र भार्गव, दामोदर नामदेव, खडक सिंह लोधी, मनोज शर्मा, रिंकू सरदार, विक्रम व्यास, विश्व वीर, वीरू कुशवाह, प्रिया गोयल, पिंकी भार्गव, मयंक जैन, मुकेश भार्गव, मुकेश श्रोत्रिय, देवेन्द्र सिंह यादव, सुरेन्द्र धाकड़, राकेश धाकड, प्रदीप कुमार गौड़ आदि लोगो द्वारा कोलारस पब्लिक स्कूल के संचालक द्वारा अवैध फीस बसूलने के संबंध में मंगलवार को कोलारस एसडीएम को आवेदन दिया गया।
