कोलारस में धाकड़ डेंटल क्लीनिक का एसडीएम जयसवाल ने किया मंगलवार को शुभारम्भ

कोलारस में धाकड़ डेंटल क्लीनिक का एसडीएम जयसवाल ने किया मंगलवार को शुभारम्भ 

कोलारस - मंगलवार की दोपहर कोलारस नगर में केनरा बैंक के पास एवी रोड़ मानीपुरा में धाकड़ डेंटल क्लीनिक दातों का अस्पताल का शुभारम्भ कोलारस एसडीएम गणेश जयसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे मुख्य रूप से मौजूद रहे साथ में डाॅ. राजेश भार्गव, भाजपा नेता गणेश धाकड़, शैतान धाकड़ सहित कई अन्य गणमान्य लोगो की मौजूदगी में मंगलवार को धाकड़ डेंटल क्लीनिक का शुभारम्भ हुआ इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डाॅ. रामबाबू वर्मा बीडीएस शासकीय दंत चिकित्सक इंदौर ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगो का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुये बुधवार से कोलारस में क्षेत्र के लोगो को प्रतिदिन दांतों से संबंधित मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में बताया की धाकड़ दांतों के अस्पताल में मरीजों को दांतों की समस्या से निजात पाने के लिये इस प्रकार की सुविधायें उपलब्ध है।

उनमें दांतों में मसाला भरना, रूट कनेाल ट्रीटमेंट, दांत की नस का इलाज, फिक्स दांत लगवाना, मुख की दुर्गध दूर करना, पायरिया की शिकायत का इलाज, दर्द रहित दांत निकलवाना, दुर्घटना में टूटे हुये जबड़े का इलाज, दांतों से खून आना, दांतों में ठण्डा गरम लगना, मुंह में कडवाहट बने रहना, एक्सरे की सुविधा दांतों से संबंधित मरीजों के लिये शिवपुरी से कम खर्च पर कोलारस में पहली बार उपलब्ध कराने का दावा धाकड़ डेंटल क्लीनिक के संचालक डाॅ. रामबाबू वर्मा बीडीएस द्वारा किया गया है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म