कोलारस से एक सैंकड़ा से भी अधिक भक्त पहुंचे पदयात्रा कर बांकड़े बाबा दरबार में
कोलारस - मंगलवार को विध्या की देवी मां सरस्वती जी की जन्म जयंती एवं अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मंदिर निर्माण कार्य प्रारम्भ होने की पावन वेला में दास हनुमान जी महाराज बांकड़े बाबा शिवपुरी के लिये कोलारस से करीब एक सैंकड़ा से भी अधिक किराना व्यापारी एवं भक्तगण मंगलवार की सुबह रामलीला मैदान स्थित हनुमान जी महाराज का आर्शीबाद लेकर भक्तों की टोली मंगलवार की सुबह 05ः30 बजे डीजे के संगीत एवं श्रीराम धुन की मधुर आवाज के साथ बांकड़े बाबा हनुमान मंदिर शिवपुरी के लिये पदयात्रा रवाना हुई।
उक्त पदयात्रा किराना व्यापारी मंडल द्वारा आयोजित की गई जिसमें अन्य समाज के भक्तगण भी शामिल हुये। उक्त पदयात्रा की जिम्मेदारी किराना व्यापारियों द्वारा संभाली गई जिनमें प्रमुख रूप से शामिल किराना व्यापारियों में अनिल विजरौनी वाले, सुनील विजरौनी वाले, मनीष लेवा वाले, केशरी विंदल राई वाले, दीपक खीर खाने, अरविंद गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, धनुआ शिवहरे, रामनरेश शिवहरे, छोटू शर्मा के अलावा अन्य कई किराना व्यापारियों द्वारा पदयात्रा की जिम्मेदारी सम्भाली वहीं कोलारस से भगवा ध्वज इन्द्रजीत लोधी स्वामी जी द्वारा संभाली गई उक्त धार्मिक पदयात्रा का करीब आधा दर्जन से भी अधिक स्थानों पर अलग - अलग लोगों द्वारा स्वागत किया गया स्वागत के क्रम में सबसे पहले पड़ोरा पर यशपाल रावत एवं परिजनों द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद सेसई सड़क पहुंचने पर गिर्राज शर्मा, अरूण शर्मा, दीपक खीर खाने, हरीश भार्गव पत्रकार, राजकुमार भार्गव भाजपा नेता कोलारस द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद राजश्री पर स्वामी श्री केशवाचार्य जी का सभी भक्तगणों ने आर्शीवाद प्राप्त किया उसके बाद बड़ौदी पर कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निशा रविन्द्र शिवहरे द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिवपुरी में अनेक स्थानों पर व्यापारी भाईयों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। पदयात्रा 30 किलो मीटर की दूरी तय कर करीब 02 बजे शिवपुरी स्थित बांकड़े बाबा दरबार में पहुंची जहां भक्तगणों द्वारा सार्वजनिक रूप से झंड़ा हनुमान जी महाराज को अर्पण कर पूजा इत्यादि करने के बाद सभी भक्तगणों ने एक साथ प्रसादी ग्रहण की।

