भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, ग्राम राई में बनखंडेश्वर सिद्ध स्थान पर होगा ज्ञान की गंगा का प्रवाह

 भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

ग्राम राई में बनखंडेश्वर सिद्ध स्थान पर होगा ज्ञान की गंगा का प्रवाह

अशोक चौबे कोलारस - कोलारस से महज़ 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम राई में श्री बन खंडेश्वर सिद्ध स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है! ग्राम राई में बन खंडेश्वर क्षेत्र को बहुत पवित्र एवं सिद्धक्षेत्र माना गया है यहां पर भैरव बाबा रामेश्वर धाम एवं अन्य देवी देवताओं के मंदिर स्थापित है। वैसे तो यहां वर्ष में कई बार धार्मिक आयोजन चलते रहते है। श्री वन खंडेश्वर स्थान बहुत ही रमणीय एवं मन को शांति देने वाला धार्मिक स्थल है। इसी धार्मिक स्थल पर विगत दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ महापुराण श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा भैरो बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर बन खंडेश्वर तक पहुंची। कथा आचार्य एवं प्रवक्ता श्री राजेश जी महाराज ब्रह्मर्षि सुकताल धाम महाराज जी की ओजस्वी वाणी से 19 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण का बड़े अच्छे ढंग से भक्तों को श्रवण कराया जाएगा। कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक एवं मुख्य यजमान बृज बल्लभ भार्गव राई वालों ने सभी भक्तों एवं धर्म प्रेमियों से अपील की है की दोपहर 1:00 बजे से श्री वन खंडेश्वर स्थान पर कथा का श्रवण करने अवश्य पधारें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म