उत्तराखंड त्रासदी में काल के गाल में समाए नरवर के सोनू लोधी ओर धमकन ग्राम के गजेंद्र पवैया का ग्रह ग्राम में हुआ अंतिम संस्कार, दो अब भी लापता

उत्तराखंड त्रासदी में काल के गाल में समाए नरवर के सोनू लोधी ओर धमकन ग्राम के गजेंद्र पवैया का ग्रह ग्राम में हुआ अंतिम संस्कार, दो अब भी लापता

शिवपुरी - उत्तराखंड त्रासदी में शिवपुरी जिले के नरवर और धमकन ग्राम के चार युवक लापता हो गए थे जिसके बाद परिजनों के साथ साथ जिलेभर में शोक की लहर फैल गई थी और मध्यप्रदेश के चारों युवकों के सकुशल लौटने की दुआओं का दौर शुरू हो गया था। परन्तु लापता हुए चार युवाओं में से दो युवाओं के शव मलवे में निकलने की ख़बर से शिवपुरी में शोक की लहर फैल गई।

आपदा के कुछ दिन बाद ओम मेटल कंपनी में काम करने के लिए उत्तराखंड के चमोली से लापता भानु प्रताप सिकरवार, गजेंद्र सिंह पवैया, सोनू लोधी एवं राकेश लोधी में से नरवर के सोनू लोधी और ग्राम धमकन के गजेंद्र सिंह पवैया के शव डेम के नज़दीक बरामद हुए और अभी भी राकेश लोधी व भानुप्रताप सिंह सिकरवार की कोई भी जानकारी अब तक नहीं लग पाया है।


गृहग्राम पहुँचा सोनू लोधी और गजेंद्र सिंह का शव -


उत्तराखंड त्रासदी में लापता हुए सोनू लोधी और गजेंद्र का शव मलवे में मिलने के बाद आज उनके गृह ग्राम लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

बतादें कि सोनू लोधी पांच वहनों में है अकेला भाई था जो बड़े अरमानों के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सुद्रण करने की इक्छा लेकर उत्तराखंड गया था परन्तु उनका सपना सपना ही रह गया। तो वहीं गजेंद्र सिंह पवैया दो छोटी बच्चीयों के पिता है। जो निश्चित ही कुछ सपनों को पूरा करने के लिए उत्तराखंड गए होंगे।


मध्यप्रदेश में नहीं मिला कोई काम, बेरोजगारी के दौर से जूझने परिवार के पालनपोषण करने के लिए गए थे मजदूरी करने - बेरोजगारी के हुए शिकार


नहीं मिली अब तक दोनों सरकारों से कोई मदद -


उत्तराखंड त्रासदी में मृत लोगों के परिजनों को वहां को सरकार ने मुआवजे की घोषणा उसी दिन कर दी थी जिस दिन ये घटना घटित हुई थी। मगर मध्यप्रदेश सरकार को भी यह जानकारी उसी दिन मिल गई थी कि इस घटना में शिवपुरी जिले के भी चार लोग लापता हैं। सरकार ने तब हरसंभव मदद की घोषणा कर दी थी। परंतु अब चार में से दो लोगो के शव मिल चुके हैं लेकिन अभी तक मृतकों के परिजन जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से मुआवजे की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म