रात में जागने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, क्यों नहीं आती नींद ?
भोपाल - आजकल ज्यादातर लोगों में अनिद्रा की परेशानी देखी जाती है. ऐसे लोग रातभर जागते हैं, काफी कोशिश करने के बाद भी इन्हें 3-4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं आती. जिसका असर इनकी सेहत और दिनचर्या पर पड़ता है. इन लोगों में तनाव, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं. स्लीपिंग डिसऑर्डर के बारे में आज हम आपको कई ऐसी बातें बताएंगे जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. साथ ही जिन्हें नींद नहीं आती उनके लिए कुछ टिप्स देंगे जिन्हें फॉलो करने से फायदे हो सकते हैं. सबसे पहले हम आपको नींद ना आने के कुछ कारण बताएंगे. जो आपके स्लीपिंग डिसऑर्डर का कारण हो सकता है. कई बार जो लोग तनाव या डिप्रेशन में होते हैं उन्हें भी ये परेशानी होती है. इसका असर व्यक्ति के दिमाग पर भी पड़ सकता है और नींद में बोलना, चलना जैसी परेशानियां भी पैदा हो सकती हैं.
