शिवपुरी केयर अस्पताल का शुभारम्भ रविवार को, चिकित्सक से लेकर स्टाफ की भर्ती प्रारम्भ

शिवपुरी केयर अस्पताल का शुभारम्भ रविवार को, चिकित्सक से लेकर स्टाफ की भर्ती प्रारम्भ 

कोलारस - कोलारस के मानीपुरा पेट्रोल पम्प एवं रामेश्वर धाम आटा मील के मध्य एबी रोड़ के समीप शिवपुरी केयर अस्पताल की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। शिवपुरी केयर अस्पताल कोलारस परगने के लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने के लिये कोलारस में पहली बार एमडी एवं एमबीबीएस डाॅक्टरों की सेवायें देने जा रहा है। शिवपुरी केयर अस्पताल कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर 24 घण्टे आपात कालीन एवं अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवायें देने के लिये तैयार है। शिवपुरी केयर अस्पताल के संबंध में जानकारी देते हुये डाॅक्टर नितिन वर्मा ने बताया कि 21 फरवरी की दोपहर 01 बजे शिवपुरी केयर अस्पताल का शुभारम्भ कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी जी के द्वारा किया जायेंगा। जिसमें विशेष अतिथि के रूप में शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल की मौजूदगी में शिवपुरी केयर अस्पताल का शुभारम्भ किया जायेंगा। शिवपुरी केयर अस्पताल में वेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने के लिये चिकित्सकों में डाॅक्टर वाय.एस. रघुवंशी, डाॅक्टर श्रीमति निलम रघुवंशी, डाॅक्टर आर.एस. रावत, डाॅक्टर श्रीमति किरन रावत के साथ डाॅक्टर नितिन वर्मा एवं कई अन्य चिकित्सक काॅल पर शिवपुरी केयर अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे साथ ही शिवपुरी केयर अस्पताल में अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ ड्यूटी डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सुपरवाईजर, पैरामेडिकल स्टाफ, एकाॅन्टेंट, रिसेप्शनिस्ट एवं सफाई कर्मी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवायें देने का अनुभाव रखने वाले लोगो के लिये भर्ती का कार्य जारी है। सोमवार से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक इच्छुक लोग कार्यलीन समय में आकर संपर्क कर सकते है। 





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म