शर्मा की हत्या के आरोपियों को फांसी दिये जाने के संबंध में कोलारस बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कोलारस - कोलारस में रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रिंकू शर्मा हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर दिल्ली सरकार के प्रति आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर नायब तहसीलदार पूजा यादव को ज्ञापन सौंपा। रविवार को बजरंग दल प्रखण्ड अध्यक्ष कोलारस आशीष पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बजरंग दल प्रखण्ड अध्यक्ष गोस्वामी ने कहा कि दिल्ली मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या की गई। इस हत्याकांड में दिल्ली सरकार द्वारा की गई कार्यवाही का बजरंग दल विरोध करता है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने एवं परिवार को न्याय में सुरक्षा प्रदान करने, परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की इसी के साथ रविवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
रविवार को बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में बताया कि 10 फरवरी बुधवार की रात दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाले रिंकू की मोहल्ले के ही रहने वाले दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि रिंकू का इतना कसूर था कि राम मंदिर निर्माण की खुशी में निकलने वाली शोभायात्रा में जयश्री राम के नारे लगाए। घर घर जाकर समर्पण निधि एकत्र की थी। ज्ञापन में सरकार से हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की । ज्ञापन देने वालों में भानू तोमर, शनि परिहार, योगेश शर्मा, रितिक नामदेव, दीपक भदौरिया, मोनूसिंह, करन जाटव, किट्टू पारीक, गोविंद, उज्जवल, राहुल, उमेश कुशवाह, दाऊ कुशवाह, वैदिक, राहुल आदि शामिल रहे।
