शनिवार को सीएमओ जाटव के नेतृत्व में कोलारस नगर में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, अभियान के तहत निकाली रैली

शनिवार को सीएमओ जाटव के नेतृत्व में कोलारस नगर में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, अभियान के तहत निकाली रैली


कोलारस - कोलारस स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत शनिवार दोपहर नगर परिषद से रैली प्रारंभ हुई जो एबी रोड ,एप्रोच रोड ,होते हुए नगर में स्वच्छता का संदेश देते हुए वापस नगर परिषद ऑफिस पर आकर समाप्त हुई कोलारस नगर परिषद के कर्मचारी गण अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए, स्वच्छता का संदेश दे रहे थे, रैली में सीएमओ महेंद्र चंद्र जाटव, पप्पू शर्मा, नगर परिषद में दरोगा प्रिया जाट, शिवराज सिंह दांगी, सागर सडैया, अर्पित जैन ,शिवम शिवहरे ,मोनू सिधई नीरज चंदेल ,अनिल पवार ,मुकेश मेट ,संजीव पवार, जूली शर्मा आदि कर्मचारी गण उपस्थित हुए, नगर परिषद कोलारस द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान रैली में नगर परिषद सीएमओ एवं कर्मचारियों द्वारा सभी से अपील कि गई कि स्वच्छता में नगर परिषद का सहयोग करें ,जिससे अपने कोलारस को स्वच्छ बनाया जा सके।।



 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म