युवा जागृति यात्रा का नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत
कोलारस - कोलारस नगर में युवा जागृति यात्रा जोकि प्रभु श्री राम की कर्मभूमि चित्रकूट धाम से चलकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या पहंुचेगी। युवा जागृति यात्रा के सदस्य रत्नेश पाण्डेय जिन्होंने एवरेस्ट की चोटी पर जाकर राष्ट्रगान गाया और हिमालय की चोटी पर जाकर प्रथम बार भगवा ध्वज लहराया था। शनिवार को यात्रा नगर में प्रवेश के दौरान बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया गुना बाईपास से बाइक रैली निकाली गई जो की मानीपुरा, जगतपुर, एबी रोड, एप्रोच रोड, सदर बाजार होते हुए रामेश्वर धाम मंदिर पहुंची।
Tags
कोलारस