माध्यमिक शिक्षक पद पर भर्ती हेतु एमपी ऑनलाईन के माध्यम से 23 जून को करा सकते है दस्तावेज सत्यापन

माध्यमिक शिक्षक पद पर भर्ती हेतु एमपी ऑनलाईन के माध्यम से 23 जून को करा सकते है दस्तावेज सत्यापन

माध्यमिक शिक्षक पद पर भर्ती हेतु प्रावधिक चयन/प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन निर्धारित सत्यापन केन्द्रों पर दिनांक 15 जून को सम्पन्न हो चुका है। उक्त सूची के 594 अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज सत्यापन अभी तक नहीं कराया गया है। इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए दिनांक 23 जून को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। 

एमपी ऑनलाईन द्वारा अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाईल पर एस.एम.एस. से सूचना एवं एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर अभ्यर्थियों की सूची प्रदर्शित की गई है। यदि माध्यमिक शिक्षक पद के अभ्यर्थी दिनांक 23 जून 2021 को अपने दस्तावेज सत्यापन नही कराते है तो उनकी अभ्यर्थीता निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

सत्यापन कराने के लिये सम्पर्क करें - 7240821178

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म