विधायक ने फीता काटकर किया पिंक बूथ का शुभारंभ
सुरक्षा टीके के लिए लोगों में दिखा अति उत्साह, 362 का हुआ वैक्सीनेशन
कोलारस - योग दिवस पर टीकाकरण महाअभियान की पूरे प्रदेश में शुरूआत हुई एसडीएम के मार्गदर्शन में कोलारस नगर में चार जगह वैक्सीनेशन केम्प लगाये गये। एंजिल पब्लिक स्कूल वार्ड 9 में स्थापित पिंक बूथ पर वैक्सीनेशन केम्प का स्थानीय विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी एवं एसडीएम गणेश जायसवाल द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उन्होंने पंजीयन कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष तथा वेटिंग रूम का निरीक्षण किया। पिंक बूथ की व्यवस्थाएं एवं लोगों में वैक्सीन के प्रति उत्साह को देखकर अतिथियों द्वारा प्रशन्नता व्यक्त की गई। विधायक एवं एसडीएम द्वारा लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने के लिए अपील की गई। कोरोना जैसी महामारी से बचाव सिर्फ और सिर्फ सुरक्षा वैक्सीन, मुंह पर मास्क और दो गज की दूरी ही है। सुरक्षा वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में बढ़-चढ़कर उत्साह दिखाई दिया और देखते ही देखते पिंक बूथ पर 362 वैक्सीनेशन हुआ। 18 प्लस 261 तथा 45 प्लस वाले 101 सम्मिलित हैं। स्कूल संचालक द्वारा वैक्सीनेशन के उपरांत प्रत्येक व्यक्ति को दो-दो केले दिये गये, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई तथा शिविर में उपस्थित स्टाफ को स्वल्पाहार कराया गया।
वैक्सीनेशन केम्प को सफल बनाने के लिए स्कूल संचालक यशवंत श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, महिला बाल विकास अधिकारी पूजा स्वर्णकार तथा उनकी टीम, नोडल अधिकारी (बीएलओ) मनोज कुमार कोली, निशा श्रीवास्तव शिक्षिका, पटवारी अमीषा राजावत, रूपल श्रीवास्तव, हिमाक्षी श्रीवास्तव, राजीव चैहान, गौतम वैश्य, श्रीलाल जाटव, आरती सिकरवार आदि का विशेष योगदान रहा। सेक्टर मजिस्टेªेट सीएमओ महेश चन्द्र जाटव, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी मधुसूदन श्रीवास्तव तथा बीएमओ अलका त्रिवेदी द्वारा बार-बार निरीक्षण किये गये जिससे वैक्सीनेशन में गति आती गई। बीच में बरसात होने के बावजूद भी वैक्सीनेशन का आंकड़ा 362 तक पहुंचा। स्वास्थ्य टीम में गीता बाथम तथा निशा तिर्की द्वारा योगदान दिया गया। सीडीपीओ पूजा स्वर्णकार अपनी कार्यकर्ताओं के साथ शिविर प्रारंभ होने के पूर्व ही उपस्थित हो गई थीं और शिविर के समापन तक मौजूद रहीं तथा वार्डों में जाकर लोगों को वैक्सीन हेतु मोटीवेट किया।
वैक्सीनेशन पूर्व हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वैक्सीनेशन केम्प प्रारंभ होने के पूर्व प्रातः निर्धारित समय पर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए एंजिल पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग में मुख्य रूप से सीएमओ महेश चन्द्र जाटव, बीएलओ मनोज कुमार कोली, गौतम वैश्य, श्रीलाल जाटव, विकास श्रीवास्तव मौजूद रहे। सीएमओ जाटव द्वारा योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।
विधायक द्वारा हस्ताक्षर कर शपथ दिलाई गई
कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान के अवसर पर संकल्प बेनर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा हस्ताक्षर कर उपस्थित जन समुदाय को कोरोना वैक्सीन सम्बंधी शपथ दिलाई गई। शपथ इस प्रकार है-
हम संकल्प लेते हैं कि कोरोना महामारी से बचाव का एक मात्र अस्त्र टीकाकरण है, हम स्वयं इसे लगवायेंगे। साथ ही सभी को समझाऐंगे कि कोविड-19 बीमारी जानलेवा है, इससे होने वाली मौत और खतरों की रोकथाम सिर्फ ’’कोविड-19 टीके’’ से ही संभव है। यह टीका सुरक्षित, असरकारी एवं हानिरहित है।
आयें हम सब मिलकर कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान को सफल बनायें।
