सुरेन्द्र राय, सीताराम मीणा, विनय सिंह सहित 46 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक

सुरेन्द्र राय, सीताराम मीणा, विनय सिंह सहित 46 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक 

कोलारस - पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा सोमवार 21 जून को शिवपुरी जिले के 46 आरक्षकों के प्रमोशन के अवदी पूर्ण हो जाने पर ग्रह मंत्रालय के पत्र अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदौन्नत किये जाने का आदेश जारी किया गया आदेश में शिवपुरी जिले के 46 पुलिस कर्मियों को पदौन्नत किया गया है जिनमें सीताराम मीणा, सुरेन्द्र राय, विनय कुमार सिंह को प्रधान आरक्षक बनाये जाने पर उनके पुलिस स्टाफ एवं मीड़िया के लोगो ने बधाई दी है बधाई देने वालों में प्रधान संपादक हरीश भार्गव, संपादक शीलकुमार यादव, संपादक विशोक व्यास, रोहित वैष्णव व्यूरो चीफ सहित अनेक पुलिस कर्मियों एवं मीडिया के लोगो ने पदौन्नत किये जाने पर तीनों साथियों को ह्रदय से बधाई दी है। 


तेंदुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश बने सहा उपनिरीक्षक

पुलिस थाना तेंदुआ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह बैस को आज थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने स्टार लगाकर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति की है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस डी आई जी ग्वालियर रेंज राजेश हिंगणकर ने कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षको की सूची जारी की थी, उसी सूची में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह को सहायक उपनिरीक्षक बनाकर ग्वालियर पदस्थापना की गई थी। आज थाना परिसर  में एक सादा समारोह आयोजित कर  कोविड-19 गाइडलाइन  को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें  थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी सहित सहायक उपनिरीक्षक व अन्य स्टाफ उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने पदोन्नत सहायक उपनिरीक्षक का माल्यार्पण कर स्टार लगाया व शुभकामनाएं दी हैं। कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक की पदोन्नति पर राकेश बहादुर सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आरक्षक से प्रधान आरक्षक 28 वर्ष में बन पाए थे व प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक महज 6 वर्षों के अंतराल में बनाए जाने से प्रसन्नता है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों का हृदय से आभार भी व्यक्त किया है।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म