कोलारस में अवैध खुदाई कर रही जेसीबी को एसडीएम ने पकड़ा

कोलारस में अवैध खुदाई कर रही जेसीबी को एसडीएम ने पकड़ा

जेसीबी संचालक बोला की न.पं. द्वारा कराया जा रहा था काम, सीएमओ बोले, जेसीबी संचालक बोल रहा सफेद झूठ, हमने नहीं संचालित की कोई जेसीबी

शाकिर खान कोलारस - शाम नगर के एबी रोड जगतपुर इलाके में एक जेसीबी सडक किनारे अवैध खुदाई करते करते सडक को खोदने लगा, जिसकी सूचना नगरवासियों ने एसडीएम को दी। एसडीएम गणेश जायसवाल ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर संबधित जेसीबी को पकडकर थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खडा करा दिया। जेसीबी संचालक द्वारा तर्क दिया गया कि नगर परिषद द्वारा उक्त कार्य कराया जा रहा था, सीएमओ महेशचन्द जाटव से जानकारी मांगी तो उन्होने कहा कि हमारे द्वारा कोई जेसीबी संचालित नहीं कि जा रही है, कार्यवाही से बचने के लिए जेसीबी संचालक सफेद झूठ बोल रहा है।

जेसीबी को पकडकर थाना परिसर में खडा कराया है - एसडीएम 

एसडीएम गणेश जायसवाल ने कहा कि अवैध खुदाई कर रही जेसीबी को पकडा है, जेसीबी संचालक ने नगर परिषद द्वारा काम कराए जाने की बात कही है, हमने सीएमओ को निर्देशित किया है, यदि नगर परिषद द्वारा उक्त जेसीबी को संचालित नहीं किया जा रहा था तो जेसीबी संचालक के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही संस्थित कराएंगे।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म