कोलारस के खरई निवासी ऑटो चालक की राजस्थान सीमा में सड़क दुर्घना में मौत

कोलारस के खरई निवासी ऑटो चालक की राजस्थान सीमा में सड़क दुर्घना में मौत 

कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरई के ऑटो चालक की राजस्थान के बारां जिले में दुर्घटना में मौत हो गई ऑटो चालक सुरेश जाटव को वैन ने कुचल दिया जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया पुलिस ने वैन चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304ए का मामला दर्ज कर लिया है जानकारी के अनुसार सुरेश जाटव ऑटो चलाता है और वह ऑटो से सामान लेकर राजस्थान में कस्बाथाना थाना क्षेत्र स्थित भोयल गांव गया था सामान उतारकर जब वह वापस लौट रहा था तो पाजनटोडी गांव के पास वह लघुशंका के लिए ऑटो से उतरा इसी दौरान पीछे से आ रही वैन ने उसे कुचल डाला। इसकी सूचना ऑटो में सवार धर्मेंद्र जाटव ने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पीएम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म