शिवपुरी जिले में इन फीडरों पर बुधवार को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
शिवपुरी - आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 07 जुलाई को 11 के.व्ही.बड़ागांव, 33 के.व्ही. भैसाना, रोनाखेड़ी एवं जसराजपुर तथा भगोरा फीडर पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
बुधवार को 11 के.व्ही.बड़ागांव फीडर पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक बड़ागांव, बड़ोदी के आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33 के.व्ही. भैसाना, रोनाखेड़ी एवं जसराजपुर फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11के.व्ही.उपकेन्द्र भैसाना, झिरी, रोनाखेड़ी, जसराजपुर, सिरसौद और ठर्रा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33 के.व्ही.भगोरा फीडर के बंद रहने से दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र भगोरा, पाठखेड़ा, बांसखेड़ी एवं बिलोकलां से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी.उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
Tags
shivpuri