भैरव बाबा मंदिर पर चल रहे शिव महापुराण में उमड़ा भक्तों का सैलाब

भैरव बाबा मंदिर पर चल रहे शिव महापुराण में उमड़ा भक्तों का सैलाब

कोलारस -  मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम राई में भैरव बाबा मंदिर स्थित है जो भक्तों के लिए बहुत बड़ा आस्था का केंद्र है। लोग प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भैरव बाबा मंदिर पर दर्शन करने आते रहते हैं। वैसे तो यहां आए दिन धार्मिक आयोजन चलते ही रहते है क्षेत्रीय लोगों का कहना है की 28 गांव की आस्था श्री भैरव बाबा मंदिर से जुड़ी हुई है इन गांव के साथ-साथ कई जिलों से भी लोग बाबा के दर्शन करने आते हैं। इस समय वर्ष का सबसे पवित्र महीना सावन चल रहा है। श्रावण का महीना पूजा पाठ के लिए बहुत ही अति उत्तम माना गया है। इसी धार्मिक क्रम में भैरव बाबा मंदिर पर विगत 10 तारीख से भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण का आयोजन चल रहा है। शिव महापुराण के वक्ता श्री अनिल शर्मा जी महाराज की ओजस्वी वाणी से लोगों को बड़े अच्छे ढंग से श्रवण कराया जा रहा है शिव महापुराण की कथा 12:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4:00 बजे तक चलती है। कथा सुनने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगण आते हैं आरती वंदना होने के पश्चात लगभग हजारों श्रद्धालुओं भोजन प्रसादी प्रतिदिन करवाई जाती है इसके पश्चात लोग भगवान भोलेनाथ एवं भैरव बाबा के जयकारों के साथ कीर्तन का गायन करते हुए अपने घर की ओर चले जाते हैं। कथा में श्री पूजनीय अनिल शर्मा जी महाराज ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करना एवं करने का महत्व बताया उन्होंने कहा की महादेव की पूजा बड़ी ही फल दायिनी है भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से मानव का उद्धार हो जाता है शिव महापुराण की कथा 20 तारीख तक चलेगी 20 तारीख को ही भव्य भंडारे का आयोजन रखा गया है समिति के लोगों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में शिव महापुराण श्रवण करने पधारे और धर्म लाभ प्राप्त करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म