शिवपुरी जिले में 1175.14 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 1175.14 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 722.14 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1304 मि.मी., बैराड़ में 1297.20 मि.मी., पोहरी में 1409 मि.मी., नरवर में 1201 मि.मी., करैरा में 915 मि.मी., पिछोर में 981.10 मि.मी., कोलारस में 1220 मि.मी., बदरवास में 1135 मि.मी. एवं खनियाधाना में 1114 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म